
इस कार Tata Motors CURVV SUV को कंपनी अगले 2 सालों के अंदर लांच करने का प्लान कर रही है | इंडिया में ये कार MG ZS EV और Hyundai Kona EV के साथ मुकाबला करेगी |
इंडिया के इलेक्ट्रिक वेहिकल्स इंडस्ट्री में बड़ी और छोटी कंपनियां एंट्री कर रही हैं और नए नए मॉडल्स लांच कर रही हैं | इंडिया में इलेक्ट्रिक वेहिकल्स इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा वेहिकल्स 2 व्हीलर सेगमेंट में बिकते हैं | लेकिन 4 व्हीलर सेगमेंट में भी नए और अच्छे मॉडल्स के आने से लोग अब पेट्रोल/डीजल की तुलना में इलेक्ट्रिक कार ज्यादा खरीदने लगे हैं |
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की बड़ी कंपनी Tata Motors एक नए कांसेप्ट CURVV पर आधारित अपने इलेक्ट्रिक SUV को इंडिया में लांच करने का प्लान कर रही है |
Table of Contents
Tata Motors CURVV SUV EV Facelift Price in India :

Tata Motors इस इलेक्ट्रिक कार को Auto Expo 2022 में लांच करने का प्लान कर रही थी लेकिन अब कंपनी इस कार को 2024 तक लांच करेगी | CURVV इलेक्ट्रिक SUV को कंपनी एक नए प्लेटफार्म पर विकसित करेगी | Tata Motors इस इलेक्ट्रिक कार का पेट्रोल/डीजल वर्जन भी लांच करने का प्लान कर रही है | Tata CURVV का पेट्रोल/डीजल वर्जन Hyundai Creta और Kia Seltos जैसे कार के साथ मुकाबला करेगा |
ये भी पढ़ें- दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने और रजिस्टर करने के लिए पोर्टल लॉन्च किया
Tata Motors CURVV SUV EV ड्राइविंग रेंज और बैटरी पैक:
CURVV एक इलेक्ट्रिक SUV कार होगी जो एक चार्ज में 500 kms तक जा पाएगी |
Tata Motors इस इलेक्ट्रिक कार को बड़े बैटरी पैक के साथ लांच करने का प्लान कर रही है जिससे ये लम्बी रेंज दे पाएगी | इसकी बैटरी को अन्य इलेक्ट्रिक कार की तुलना में जल्दी भी चार्ज किया जा सकेगा |
ये भी पढ़ें- ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर (OLA Electric Scooter) की तुलना
Tata Motors CURVV SUV EV Facelift की डिजाइन और फीचर्स :

अगर इस इलेक्ट्रिक कार के डिज़ाइन की बात करे तो कंपनी इसके बोनट क्रीज़ पर LED DRL देगी और इसके फ्रंट बम्पर पर तिकोना साइज का LED देगी | इस कार में मशीन कट डिज़ाइन के साथ ग्रे अलॉयज होगा और इसका रूफलाइन स्लोपिंग कूप के जैसा होगा |
इस इलेक्ट्रिक कार को Tata Motors सेकंड जेनरेशन के इलेक्ट्रिक वेहिकल आर्किटेक्चर पर विकसित करेगी | इससे ये कार वर्तमान के इलेक्ट्रिक कार से ज्यादा पावरफुल होगी इस नए आर्किटेक्चर से ये कार ज्यादा रेंज भी दे पाएगी |
ये भी पढ़ें– Tata लम्बी रेंज वाली Tata Nexon EV 2022 को लांच करेगी
इंडिया के सम्पूर्ण कार की बिक्री में इलेक्ट्रिक कार का हिस्सा केवल 1% ही है | इंडिया के इलेक्ट्रिक कार मार्केट में Tata Motors का हिस्सा 90% से ज्यादा है | कंपनी ने पिछले वित्तीय साल 2021-22 में 19,000 इलेक्ट्रिक कार की बिक्री की है जो वित्तीय साल 2020-21 में मात्र 4,200 था | पिछले साल 2021 में कंपनी में इन्वेस्टर्स ने 1 बिलियन USD (7,600 करोड़ Rs) निवेश किया है और Tata Motors इंडिया में इलेक्ट्रिक वेहिकल्स में 2 बिलियन USD (15,190 करोड़ Rs) के निवेश का प्लान कर रही है |
Tata Motors ने Tata Nexon EV को लांच करने के बाद अबतक 13,500 से ज्यादा Tata Nexon EV को इंडिया में बेचा है | Tata Nexon EV देश में पैसेंजर वेहिकल सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकनेवाला इलेक्ट्रिक वेहिकल है | Tata CURVV के लांच से उपभोक्ताओं को एक और अच्छा विकल्प मिल पाएगा जिससे वो इलेक्ट्रिक वेहिकल्स को भरोसे के साथ अपना पाएंगे |